जी-20 : राजस्थान सरकार करेगी पूरा सहयोग

जयपुर।  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने  मुलाकात की और जयपुर में आगामी 21 से 25 अगस्त तक आयोजित होने जा रही जी-20 के वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक के संबंध में चर्चा की। गोयल ने मुख्यमंत्री निवास पर  गहलोत से मुलाकात की।

 गहलोत ने कहा कि जी-20 के वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। इससे देश-प्रदेश में व्यापक स्तर पर निवेश आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जयपुर में आयोजित होने वाली बैठक के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा।  गहलोत ने अधिकारियों को जी-20 वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक के दौरान उत्कृष्ट प्रबंधन के निर्देश दिए।

गोयल ने कहा कि उदयपुर में जी-20 की शेरपा बैठक के आयोजन की विश्व भर में सराहना हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राजस्थान सरकार की इसके लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि उदयपुर जी-20 शेरपा बैठक आयोजन के अध्ययन के लिए अन्य राज्यों से अधिकारियों के समूह लगातार राजस्थान आ रहे हैं ताकि राज्यों में होने वाली जी-20 की बैठकों का बेहतर आयोजन कर सकें।

इस दौरान मुख्य सचिव उषा शर्मा, उद्योग एवं वाणिज्यक विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता, गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनंद कुमार, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.