After Header-1

प्रचंड शीत लहर की चपटे में देवभूमि

देहरादून। 11 जनवरी से 14 जनवरी तक राज्य के पर्वतीय जनपदों समेत मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र  ने यह जारी दी।आज राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून सहित कई स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे । वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे और प्रचंड शीतलहर चलते आज कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

11 जनवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर जिले में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 12 जनवरी को भी पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं हल्की बारिश देखी जा सकती है।

13 जनवरी को देहरादून के पर्वतीय इलाकों, उत्तरकाशी जिले में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिनों तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 24 घंटे के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा पड़ेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.