After Header-1

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज: एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेलेंगे बुमराह

मुंबई। भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने  इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई सचिव शाह ने कहा कि बुमराह को गेंदबाजी करने के लिये तैयार होने के वास्ते कुछ और समय की जरूरत है और यह निर्णय एहतियाती उपाय के रूप में लिया गया है।

बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा कि बोर्ड बुमराह के साथ जल्दबाज़ी नहीं करना चाहता। क्रिकबज़ ने कहा कि यह निर्णय आस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज और अक्टूबर में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सूत्रों के अनुसार बुमराह न्यूजीलैंड के विरुद्ध 18 जनवरी से शुरू होने वाली सीमित ओवर शृंखलाओं में खेल सकते हैं।

बुमराह 10 जनवरी को होने वाले पहले एकदिवसीय मैच के लिये गुवाहाटी नहीं पहुंचे हैं, हालांकि श्रीलंका टी20 सीरीज से बाहर रहने वाले रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी टीम में शामिल हो गये हैं।

श्रीलंका वनडे के लिये भारतीय स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वासिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

Leave A Reply

Your email address will not be published.