बेईमानी कर निगम पर कब्जा करना चाहती है भाजपा : आप

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि बहुमत के ख़लिाफ भाजपा बेईमानी करके निगम पर कब्जा करना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने नामित पार्षदों से वोट करवाने की साजिश करने के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

आप के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा बेईमानी करके निगम पर कब्जा करना चाहती है। दिल्ली वालों ने आप को बहुमत दिया है मगर उपराज्यपाल ने मनमानी तरीके से भाजपा के कार्यकर्ताओं को नामित पार्षद नियुक्त किया।

गुंडागर्दी से भाजपा को एमसीडी पर कब्जा नहीं करने देंगे, चाहे इसके लिए हमें अपनी जान देनी पड़े। उन्होंने कहा , ‘‘ हम कांग्रेस नहीं हैं जो भाजपा से डर जाएं और सरेंडर कर दें। हमारे लोग इनसे लड़ेंगे और अपना हक छीनेंगे। भाजपा अपनी खिसियाहट निकाल रही है। खिसियानी बिल्ली संविधान को नोचे, उनका यह हाल हो गया है। यह लोग संविधान में यकीन नहीं करते हैं, डीएमसी एक्ट को नहीं मानते हैं।

उपराज्यपाल नैतिकता की बातें करते हैं और भाजपा के कार्यकर्ताओं को मजबूत कर रहे हैं।’’ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि भाजपा का जो अलोकतांत्रिक चेहरा है, हम उसे उजागर करना चाहते हैं। आवाम को यह बताना चाहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या करके हम भी चाहते तो उस दिन अपना मेयर बना सकते थे।

उन्होंने कहा ,  गलत तरीके से बनाए गए इन 10 मनोनीत पार्षदों द्वारा वोट करवाने के बाद भी हम अपना मेयर बना सकते थे। यह पूरी दिल्ली जानती है। लेकिन हमारे नेता अरंिवद केजरीवाल ऐसी सरकार नहीं चाहते हैं जिसमें लोकतंत्र की हत्या करके सरकार बनाई जाए। भाजपा हमेशा ऐसे सरकार बनाती है, जिसमें लोकतंत्र की हत्या हो।

Leave a Reply