जोशीमठ के होटलों पर भी पड़ी आपदा की मार

जोशीमठ।जोशीमठ में भू-धंसाव की मार आवासीय मकानों के साथ ही बड़े होटलों पर भी पड़ गई है।भू-धंसाव की जद में आए जोशीमठ में मकानों तथा होटलों में दरारों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इसके चलते सिंहधार वार्ड में होटल माउंट व्यू एवं होटल मलारी इन भी दरक गए हैं। दोनों होटल खिसक कर एक दूसरे से मिल गए हैं। इससे होटलों के नीचे रह रहे पांच भवनों को खाली कर उनमें रह रहे 6 परिवारों के 3 लोगों को नगर पालिका परिषद जोशीमठ के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।
प्राथमिक विद्यालय सिंहधार के समीप 5 भवनों को भी सुरक्षा के दृष्टिगत खाली कराया गया है। इनमें 3 परिवारों के 16 सदस्यों को प्रावि सिंहधार तथा 2 परिवारों के 8 लोगों को उनके अपने दूसरे भवनों पर शिफ्ट कर दिया गया है।

होटल माउंट व्यू एवं मलारी इन के खड्ड साइट में स्थित 3 भवनों में से 2 भवनों को खाली कराया गया है। इसमें रह रहे 2 परिवारों के 8 सदस्यों का नगर पालिका जोशीमठ के गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.