दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव में आप का हंगामा

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की। आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के पास सदन में बहुमत जरूर है। लेकिन भाजपा ने भी अपना मेयर पद का उम्मीदवार उतार दिया है। नंबर गेम में आम आदमी पार्टी भाजपा से बहुत ज्यादा आगे है। मेयर पद के उम्मीदवारों की बात करें तो आपकी तरफ से शैली ओबरॉय मैदान में हैं। वहीं, भाजपा की तरफ से रेखा गुप्ता हैं। कांग्रेस ने पहले ही कह दिया है कि वह इस चुनाव से दूरी बनाएगी। दूसरी ओर भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने-अपने मेयर होने के दावे कर रहे हैं। इन सबके बीच जबरदस्त तरीके से हंगामा देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षद आमने-सामने हैं। दोनों दलों के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की भी नौबत आ गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.