After Header-1

कोविड प्रभावित देशों से आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य

नयी दिल्ली । देश में बढ़ रहे कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि कोविड प्रभावित देशों से भारत आनेवाले लोगों के लिए कोविड जांच – आरटीपीसीआर नकारात्मक रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अवर सचिव लव कुमार ने संबंधित मंत्रालयों और संस्थानों को भेजे एक पत्र में कहा है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन देशों से भारत आने वाले सभी लोगों को अपनी यात्रा शुरु करने से पूर्व कोविड जांच करानी होगी और उसकी आरटी पीसीआर रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर डालनी होगी।

यह रिपोर्ट यात्रा शुरु होने से 72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए। पत्र में कहा गया है कि इन देशों से होकर भारत आने वाले अन्य देशों के लोगों को आरटी पीसीआर रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर डालनी होगी। पत्र में कहा गया है कि भारत पहुंचने वाले सभी यात्रियों को हवाई अड्डों पर दो प्रतिशत रैंडम जांच से गुजरना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.