After Header-1

खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान देगी

 मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल स्वदेश में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप 2023 के लिये 20 खिलाड़ियों का चयन किया है। खिलाड़ियों की फिटनेस पर शीर्ष टूर्नामेंट से पहले खास ध्यान दिया जायेगा। क्रिकबज ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि बोर्ड ने अपनी समीक्षा बैठक में इन खिलाड़ियों को समय-समय पर एकादश में जगह देने का फैसला किया है, ताकि विश्व कप के लिये अच्छी तरह तैयारी की जा सके।

इस बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण उपस्थित रहे। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी वीडियो कॉन्फ्रेंंसिग के जरिये बैठक में शामिल हुए। इसी बीच, शाह ने बैठक के बाद जारी बयान में बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के दौरान एनसीए लक्षित खिलाड़यिों की फिटनेस की देखरेख के लिये आईपीएल टीमों के साथ मिलकर काम करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.