After Header-1

 82 वर्ष की आयु में ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन

नयी दिल्ली। 82 वर्ष की उम्र में ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया।  बीते दिनों  से पेले की हालत काफी खराब थी।पेले को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे फुटबॉलर पेले के निधन की जानकारी बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी।

फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार पेले ने करीब दो दशक तक अपने प्रशंसकों का खेल के जरिये मनोरंजन किया। वह ब्राजील को फुटबॉल के शिखर तक लेकर गए और साओ पाउलो की सड़कों से शुरू किए अपने सफर में इस खेल के ग्लोबल एम्बेसडेर भी बने। पेले के रहते हुए ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्वकप जीता था। उन्होंने ब्राजील की तरफ से 77 गोल किए। उनके इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड की हाल में विश्वकप के दौरान नेमार ने बराबरी की थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.