ऋषिकेश श्री भरत मंदिर में श्री भागवत ज्ञान कथा का छटवां दिन

बर्ह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य जी की स्मृति में श्री भागवत महापुराण कथा 

ऋषिकेश ।श्री भरत मंदिर ऋषिकेश में बर्ह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य जी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के पांचवें दिन रविवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया आज छटवें दिन सोमवार को व्यास पीठ से डा.कमलदास वेदांती ने भगवान कृष्ण जन्मोत्सव तथा भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया साथ ही कहा कि हमें अपनी आनेवाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना चाहिए।

भगवान द्वारा ब्रज में गोवर्धन पर्वत पर अघासुर का वध का प्रसंग आया बताया कि भगवान कृष्ण द्वारा सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी के अभिमान से निवृत्त किया। कालिया नाग के अहंकार को मानमर्दित करने की कथा सुनाई बताया कि भागवत कथा आत्मा का परमात्मा साक्षात्कार की कथा है। बताया कि इस तरह महर्षि शुकदेव जी राजा परीक्षित जी को वैराग्य ज्ञान के लिए भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का व्याख्यान करते हैं।

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  सहित उनके साथ बड़ी संख्या में अतिथिगण कथा श्रवण को पहुंचे थे इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कथा श्रवण की व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। आज कई संतगण भागवत कथा में पहुंचे। अतिथिगणों के स्वागत में भरत मंदिर ट्रस्ट की ओर से महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा ने तुलसी का पौधे भेंट किये जा रहे है।
आज कई विशिष्ट अतिथियों ने व्यास पीठ पर विराजमान डा. राम कमलदास वेदांती से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा,वरूण शर्मा, सहित हजारों की संख्या में कथा श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply