राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई केंद्र दे रही कोरोना का हवाला

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा। माहरा ने कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा कर केंद्र सरकार जबरन कोरोना की नई एसओपी जारी करने जा रही है। चीन का कुछ वीडियो दिखा करके जबरन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और कार्यक्रमों को प्रभावित किया जा रहा है। सरकार इतनी गंभीर होती तो, चाइना से व्यापार बंद कर देती।  लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है बल्कि चाइना से सामान आयात रहा है और कंटेनर आ रहे हैं।

प्लानिंग के तहत भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की साजिश

केंद्र सरकार राहुल गांधी से डर गई है और एक प्लानिंग के तहत भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की साजिश है। वहीं, उन्होंने धामी सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा। उन्होंने कहा राज्य में लगातार पुल क्षतिग्रस्त होने की घटना भ्रष्टाचार की एक निशानी है।  लगातार करप्शन के चलते एकाएक पुल गिर रहे हैं।  बड़ासी पुल की एप्रोच रोड टूटने पर भी सवाल उठाए। वह इस पुल को देखने गए थे, लेकिन मौके पर जब उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा।

Leave a Reply