हनी ट्रैप के मामले में महिला गिरफ्तार

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनी ट्रैप के दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं महिला के अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी है।

थाने के सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रामगढ़ तहसील के गांव कारोली निवासी आस मोहम्मद ने थाने पर मामला दर्ज कराया था कि एक महिला ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया है। महिला ने उसे जेएस फोरव्हील शोरूम के समीप स्थित मुल्तान नगर में एक मकान पर बुलाया था जहां पर पहले से मौजूद चार पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसकी जेब में रखे करीब 56 हजार रुपए लूट लिए।

आस मोहम्मद ने इसकी पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी फरार हो गये। महिला रामगढ़ तहसील के गांव पूठी का बास निवासी फरमिना पत्नी स्व जैकब खां को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान जारी है एवं इसके साथियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार महिला के खिलाफ हनी ट्रैप के एनईबी सहित अन्य थानों में भी मामले चल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.