After Header-1

सीतारमण ने कहा-व्यापारिक सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार प्रतिबद्ध 

चेन्नई । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हितधारकों के लिए व्यापारिक सुविधाओं में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

यहां लगभग 92 करोड़ की लागत से तैयार किये जाने वाले नौ मंजिला कस्टम्स हाउस कॉम्पलैक्स ‘‘ वेगई’’ की आधारशिला रखने के दौरान आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह इमारत पूरी तरह से ग्रीन बिलि्डग होने और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए सभी जरूरी साजोसामान से लैस इमारत होगी।

वेगसई में काम करने का वातारण बहुत उमदा होगा और जो कस्टम विभाग मुख्यालयों से जुड़ा होगा। यह अपनी तरह की एपहली ऐसी इमारत होगी जिसमें भविष्य के लिए जरूरी सभी तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा और यहां सभी हितधारकों को अपना काम पूरा करने की सुविधा दी जायेगी।

कार्यक्रम में अप्रत्यक्ष कर और कस्टम्स के सेंट्रल बोर्ड के चेयरमैन विवेक जॉहरी, प्रत्यक्ष कर सेंट्रल बोर्ड के नितिन गुप्ता और आयकर व कस्टमविभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शिरकत की।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.