भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने शुरू की गश्त

नई दिल्ली। भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाएं इस समय समुद्र के जरिए होने वाले अवैध व्यापार को रोकने के लिए संयुक्त रूप से गश्त कर रही हैं।

दोनों नौसेनाएं 15-16 दिसंबर को सिर्फ अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के साथ गश्त करेंगी। यह 39वां मौका है, जब भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्त की जा रही है। यह दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने और भारत-इंडोनेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने का प्रयास है।

भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने 08 दिसंबर से संयुक्त गश्त शुरू की थी, जो 19 दिसंबर तक चलेगी। भारत और इंडोनेशिया के बीच पारंपरिक रूप से करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, जिसमें गतिविधियों और बातचीत का एक व्यापक स्पेक्ट्रम शामिल है।

समुद्री गश्त शुरू होने से पहले भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट आईएनएस करमुक ने इंडोनेशिया के बेलावन में हुई ब्रीफिंग में भाग लिया।

दोनों नौसेनाएं 15-16 दिसंबर को सिर्फ अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के साथ गश्त करेंगी, जिसका समापन पोर्ट ब्लेयर में एक डीब्रीफ के साथ होगा।

Leave a Reply