एकल सदस्यीय आयोग ने प्रयाग राज का दौरा किया 

देहरादून । पंचायतों और नगर निकायों के आरक्षण में पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व और अनारक्षित सीटो में पिछड़े वर्गों के निर्वाचन का अध्ययन करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार के एकल सदस्यीय आयोग द्वारा शुक्रवार को प्रयागराज का भ्रमण किया गया और इसके संबंध में सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों से आँकड़ो की जानकारी ली गई और आरक्षण के नियमों प्रक्रियाओं के संबंध में चर्चा की गई ।

शीघ्र ही प्रदेश में नगर निकायों के निर्वाचन होने हैं ।बैठक में आयोग के सदस्य सचिव / अपर सचिव पंचायतीराज उत्तराखण्ड  ओंकार सिंह ,उपनिदेशक पंचायती राज उत्तराखंड  मनोज तिवारी,  अशोक पांडेय अपर निदेशक शहरी विकास उत्तराखण्ड , मदन कुमार अपर ज़िलाधिकारी नगर प्रयागराज , अरविंद राय अपर नगर आयुक्त प्रयागराज ,आलोक सिन्हा ज़िला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.