दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में फिर सीतारमण

नयी दिल्ली। फोर्ब्स (Forbes) ने दुनिया की सबसे ताकतवर 100 महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार भी कई भारतीय महिलाओं का दबदबा कायम है।दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नायका की फाउडर फाल्गुनी नायर सहित 6 भारतीयों को जगह मिली है। फोर्ब्स की लिस्ट में निर्मला सीतारमण 37वें से 36वें में आ गयी हैं। बता दें कि दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में लगातार चौथी बार जगह बनायी हैं।2021 में निर्मला सीतारमण इस लिस्ट में 37वें, 2020 में 41वें और 2019 में 34वें पायदान पर थीं।

सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच दुनिया की 54वीं सबसे शक्तिशाली महिला बन गयी हैं। एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा को लिस्ट में 53वां स्थान मिला है। इसके अलावा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) की चेयरपर्सन सोमा मंडल 67वीं सबसे ताकतवर महिला हो गयी हैं।बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ को इस लिस्ट में 72वें स्थान पर रखा गया है। जबकि नायका की फाउडर फाल्गुनी नायर को 89वां स्थान मिला है।2021 की लिस्ट में फाल्गुनी नायर 88वें पायदान पर थीं। इस तरह वे एक पायदान नीचे खिसक गयी हैं, हालांकि फाल्गुनी नायर लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

Leave a Reply