After Header-1

कांग्रेस ने बदले छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान के प्रभारी 

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रभारियों की आज नियुक्ति की। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़, सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान तथा शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली के साथ हरियाणा का भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा गया है। पार्टी ने अब तक पार्टी के प्रभारी रहे अजय माकन (दिल्ली ), श्री पी. एल. पुनिया (छत्तीसगढ़) और राजस्थान के प्रभारी रहे विवेक बंसल के कार्यों और प्रभार वाले प्रदेशों में पार्टी की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने की प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह सप्पाल को पार्टी के प्रभारी प्रशासन पवन कुमार बंसल के साथ काम करने को कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.