After Header-1

लक्ष्य सेन पर उम्र में धोखाधड़ी का केस

बंगलुरू पुलिस ने अदालत के आदेश पर किया केस दर्ज

  • पिता धीरेंद्र सेन व परिवार के खिलाफ केस

देहरादून। उत्तराखंड के लाल और देश के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पर बंगलुरू में उम्र के बारे में गलत जानकारी देने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। संभवत यह केस दुर्भावना के आधार पर किया गया है।

यह केस दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया तो कुछ अभिभावक अदालत की शरण में गये। इसके बाद अदालती आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। हालांकि अभी इस मामले में लक्ष्य सेन या उनके कोच व पिता धीरेंद्र सेन का कोई बयान सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि लक्ष्य सेन ने ब्रिटेन में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बैडमिंटन का गोल्ड मेडल जीता था।शिकायतकर्ता एमजी नागराज ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र कुमार सेन और उनकी पत्नी निर्मला सेना ने अपने दो बेटों चिराग सेन और लक्ष्य सेन की जन्म की तारीख में बदलाव कर दिया था ताकि वो अपनी उम्र से कम आयु वर्ग में खेल सकें.इस शिकायत में कहा गया है कि लक्ष्य सेन की जन्म की तारीख 2001 बताई गई है। लेकिन वो 1998 में पैदा हुए थे।

गलत उम्र बता कर लक्ष्य सेन ने अपने से कम उम्र के वर्ग की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सरकार से मिलने वाली दूसरी सहूलियतों का भी लाभ उठाया. ये दूसरे प्रतिभाशाली बच्चों और खिलाड़ियों के साथ धोखाधड़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.