After Header-1

विभागों में सामंजस्य से ही होगा विकास : सेमवाल

8 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड महिला नीति के ड्राफ्ट पर होगी चर्चा

देहरादून । महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के सचिव हरि चंद्र सेमवाल की अध्यक्षता में अंतर विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों के 25 राज्य स्तरीय अधिकारियों ने आपसी समन्वय पर मंथन किया । इस मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के सचिव हरि चं सेमवाल ने कहा कि विभागों में सामंजस्य से ही प्रदेश का विकास संभव है।

उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी को संयुक्त रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास की नींव मजबूत करने के लिए सर्वाधिक संवेदनशील लाभार्थी वर्ग- बच्चों तथा महिलाओं को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए सभी विभागों को हाथ से हाथ मिलाकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड में संचालित मिशन वात्सल्य, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी 2.0, मिशन शक्ति की विस्तृत जानकारी देते हुए समस्त विभागों के समन्वय के बिंदुओं को चिन्हित किया गया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए महिलाओं व बच्चों का सर्वांगीण विकास आवश्यक है।

सेमवाल ने कहा कि आगामी 8 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड महिला नीति के ड्राफ्ट पर आयोजित बैठक में समस्त विभागों को तैयारी के साथ अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की बात भी कही। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए गृह विभाग उत्तराखंड की पहल- गौरा शक्ति – के संबंध में भी विस्तार से जानकारी देते हुए समस्त विभागों की महिला कार्मिकों के पंजीकरण कराने तथा आंतरिक शिकायत समितियों का गठन करने पर जोर दिया।

सेमवाल ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए विभागों को दायरे से बाहर निकलना होगा। मंथन कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के अलावा श्रम ,उद्योग,पुलिस,पर्यटन,संस्कृति,समाज कल्याण, विद्यालयी शिक्षा,  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य ,नियोजन, कृषि, उद्यान, वन, खाद्य, पंचायतीराज, सूूचना ,न्याय,खेल एवं युवा कलल्याण,आपदा प्रबंधन एवं अन्य विभागों ने हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.