After Header-1

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- नौकरियां देने में असमर्थ है मोदी सरकार

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नौकरियां देने में असमर्थ रहने का आरोप लगाते हुए सीधा हमला किया और कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन उनके वादे की हकीकत आठ साल के दौरान सबके सामने है।

खड़गे ने कहा कि जिस तरह से  मोदी ने वादा किया था उसके हिसाब से आठ साल में 16 करोड़ नौकरियां मिल जानी चाहिए थी, लेकिन हालात यह हैं कि मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत आने वाले केंद्रीय सचिवालय में भी पद नहीं भर पा रहे हैं।

विभिन्न सरकारी विभागों में तो 30 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। उन्होंने ट्वीट किया ‘‘पीएम मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। आठ साल में 16 करोड़ नौकरियां पैदा होनी चाहिए थीं। विभिन्न सरकारी विभागों में 30 लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ 75,000 आवेदन बांटे हैं। केंद्रीय सचिवालय सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन आता है लेकिन वहां क्यों 1,600 पद खाली पड़े हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.