महिला फांसी के फंदे पर झुली, मौत

रुड़की। अमर कॉलोनी में किराए पर रह रहे परिवार की एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है।

भगवानपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर बाराबंकी निवासी राजकुमारी का पति एक फैक्ट्री में कार्य करता है। बताया गया है कि फैक्ट्री कर्मी का परिवार भगवानपुर में एक किराए के मकान पर रहता है।

बताया गया है कि दोपहर के समय फैक्ट्री कर्मी की पत्नी राजकुमारी ने चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले का पता उस समय चला जब फैक्ट्री कर्मी घर लौटा।

उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.