After Header-1

बर्फबारी में भी बदरीनाथ धाम में श्रद्वालुओं का उत्साह

देहरादून। बाबा बदरीनाथ धाम में पिछले चौबीस घंटे (सोमवार से) से लगातार हो रही हल्की बर्फबारी से मौसम सर्द हो गया है। इसके बावजूद, श्रद्वालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। गत आठ मई को धाम के कपाट खुलने के बाद से सोमवार शाम तक यहां कुल 17 लाख 38 हजार 872 दर्शनार्थियों, तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

मन्दिर समिति के मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने मंगलवार सुबह बताया कि श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि से 14 नवंबर तक जहा कुल 17,38,872 भक्तों ने दर्शन किए हैं, वहीं कल सोमवार को रात्रि तक कुल 4,311 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। उन्होंने बताया कि धाम के कपाट शीतकाल के लिए शनिवार 19 नवंबर को बंद होंगे। वहीं, द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे। डा गौड़ ने बताया कि कल से बर्फबारी के कारण यहां मौसम सर्द हो गया है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से मौसम ठंडा होने के कारण आवश्यक गर्म कपड़े साथ लाने का अनुरोध किया है। सुमिताभ.संजय
वार्ता

Leave A Reply

Your email address will not be published.