मनोज तिवारी का आप पर निशाना,कहा-हिंदू विरोधी हैं केजरीवाल

नई दिल्ली। लोक सभा सांसद मनोज तिवारी ने राजेन्द्र पाल गौतम को स्टार प्रचारक बनाने को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल मूलत: हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवताओं के विरोधी है और स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट से वह एक बार फिर से पकड़े गए हैं।

तिवारी ने आगे कहा कि इससे यह भी साबित हो गया है कि राजेन्द्र पाल गौतम ने जो बोला था वो सिर्फ उनके नहीं बल्कि केजरीवाल के शब्द थे। भाजपा सांसद ने आप नेता पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि बहुत जल्द इस देश की जनता इस अपमान का बदला लेगी और उन्हें सबक सिखाएगी।

वहीं दिल्ली भाजपा ने आप पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, आप का हिन्दू विरोधी चेहरा फिर बेनकाब। हिंदुओं से नफरत करने वाले राजेन्द्र पाल गौतम को बनाया अपना स्टार प्रचारक।

Leave A Reply

Your email address will not be published.