पाकिस्तानी ड्रोन बीएसएफ ने मार गिराया

जालंधर।सीमा सुरक्षा बल की 136 बीएन के जवानों ने कल रात फिरोजपुर के गांव गंडू किल्चा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी हेक्सा-कॉपर ड्रोन को मार गिराया।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि सीमा पर तैनात 136 बीएन बीएसएफ के जवानों ने जिला फिरोजपुर के ग्राम गंडू किल्चा के पास के इलाके में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु/ड्रोन की भनभनाहट सुनी।

उन्होंने कहा कि घुसपैठ को विफल करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की। संबंधित क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ तलाशी दौरान एक हेक्सा-कॉप्टर ड्रोन बरामद किया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस ने संबंधित एजेंसियों के साथ इसकी सूचना सांझा की है। इलाके की गहन तलाशी चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.