भारत जोड़ो यात्रा माणा गांव से

वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को संपूर्ण समर्थन दिया जाएगा तथा पार्टी हित में किए जाने वाले कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार से हीला हवाली नहीं की जाएगी । आर्य ने कहा कि भाजपा के झूठ को सड़क से लेकर सदन तक बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की ऊंचे मनोबल के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को मजबूत करने का आह्वान किया साथ ही कहा कि राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेसी चुप नहीं बैठने वाली ।

नेगी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेशभर से कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की जिसमें विपक्ष के उप नेता भुवन कापड़ी प्रदेश कांग्रेस संगठन के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी  संगठन महामंत्री विजय सारस्वत  प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत प्रदेश महामंत्री हरि कृष्ण भट्ट प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला नगरपालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र पवार जखोली विकासखंड के प्रमुख प्रदीप थपलियाल मुकेश नेगी जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सेवादल से राजेश रस्तोगी पूर्व विधायक जीतराम मनोज रावत नवनीत सती प्रमोद बिष्ट हरीश भंडारी नरेंद्र वीरेंद्र बुटोला विनोद राणा कुलदीप कंडारी गणेश तिवारी सुनील भंडारी पंकज भारती राजीव चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेश के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.