बंगाल में संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल ने एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अलकायदा से संबंध रखने वाले संदिग्ध आतंकवादी मनिरुल खान को शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर से गिरफ्तार किया गया।

वह गत अगस्त में गिरफ्तार में किये गये सैफुल से जुड़ा हुआ है। मनिरुल को शनिवार को अदालत के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। विशेष कार्य बल और अन्य जांच एजेंसियां संदिग्ध आतंकवादी को लेकर जांच में जुटी हुयी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.