गुजरात में नहीं चलेगा डबल इंजन का धोखा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन सरकार को धोखा बताते हुए कहा है कि इस बार यह धोखा गुजरात में नहीं चलेगा।

गांधी ने कहा कि गुजरात के लोग भाजपा के डबल इंजन सरकार की असलियत समझ गए हैं और राज्य के लोग इस धोखे से मुक्त होकर परिवर्तन चाहते हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस सत्ता में यदि सरकार बनाएगी तो लोगों से किए सभी वादे पूरे करेगी।

श्री गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस देगी 500 में रसोई गैस सिलेंडर, युवाओं को 10 लाख नौकरियां, किसानों का तीन लाख तक कर्ज माफ। हम, गुजरात के लोगों से किए सारे वचन निभाएंगे।भाजपा के डबल इंजन के धोखे से बचाएंगे, प्रदेश में परिवर्तन का उत्सव मनाएंगे।

Leave a Reply