भागवत से मिले योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत से  प्रयागराज पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में संघ प्रमुख मोहन भागवत , सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले व पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल से शिष्टाचार मुलाकात की। योगी करीब एक घंटे तक वात्सल्य परिसर में रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरसंघचालक से जनसंख्या असंतुलन व धर्मांतरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। गौहनिया में 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भी जनसंख्या असंतुलन को लेकर नीति बनाने और इसे सभी वर्गों पर समान रूप से लागू करने पर चर्चा हुई थी।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई ठोस पहल करेगी। योगी आदित्यनाथ संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात के बाद जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मसौदा तैयार कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.