चुनाव प्रचार रोकने के लिए मेरी गिरफ्तारी की तैयारी : सिसोदिया

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कथित दिल्ली आबकारी नीति मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश हुए।

सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिए अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए बुलाए गए श्री सिसोदिया आज पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक स्थल राजघाट गए और फिर सीबीआई मुख्यालय की ओर बढ़े।

इसबीच आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया ने कहा कि गुजरात में चुनाव प्रचार से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी है। श्री सिसोदिया ने नई आबकारी नीति घोटाले मामले में सीबीआई के समक्ष पेश होने से पहले सोमवार को कई ट्वीट किए।

उन्होंने कहा मेरे ख़लिाफ पूरी तरह से फर्जी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ्Þतार करने की है। मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मकसद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है।

उन्होंने कहा,‘‘जब जब मैं गुजरात गया, मैंने गुजरात के लोगों को यही कहा कि हम गुजरात में भी आपके बच्चों के लिए दिल्ली जैसे शानदार स्कूल बनायेंगे। लोग बहुत खुश हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.