After Header-1

 दुनिया के खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान: बाइडेन

नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। श्री बाइडन ने डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में यह बात कही है। व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर प्रकाशित बयान में  बाइडेन के हवाले से कहा गया, ‘‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है।

पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार तो हैं, लेकिन बिखराव है। उन्होंने कहा कि बहुत कुछ दांव पर लगा है। उन्होंने ने इस बात पर बल दिया कि अमेरिका के पास दुनिया को उस स्थान पर ले जाने की क्षमता है जो पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा, दुनिया तेजी से बदल रही है, यहां तक कि यह नियंत्रण से बाहर है, हालांकि किसी एक व्यक्ति या एक राष्ट्र के कारण नहीं।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप में से किसी ने कभी सोचा था कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से आपके पास एक रूसी नेता होगा, जो सामरिक परमाणु हथियारों के उपयोग की धमकी दे सकता है और तीन, चार हजार लोगों को मार सकता है एक जगह पाने के लिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.