शराब के साथ महिला गिरफ्तार

नैनीताल। उधमसिंह नगर में पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किच्छा पुलिस की ओर से आज चौकी कलकत्ता फार्म के ग्राम जीरो बंदा नजीबाबाद क्षेत्र में तस्करों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस ने जीरो बंदा, नजीमाबाद निवासी शीला कौर को 100 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किये गये हैं।

आरोपी के खिलाफ किच्छा थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.