भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में चले चाकू

बाजपुर । पारिवारिक भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में चले चाकू जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को 108 एंबुलेंस से  सीएचसी में भर्ती कराया गया हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों का हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। दोराहा चौकी पुलिस ने मोहम्मद हसन को चाकू मारने वाले आरोपी व उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया है।चौकी में अभी तहरीर नहीं दी गई है तहरीर के आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ग्राम कनोरा निवासी मोहम्मद हसन पुत्र बाबू हसन छोटे भाई फारुख पुत्र बाबू हसन भूमि को लेकर दोनों भाइयों के बीच में विवाद चल रहा था सुबह लगभग 8:30 बजे दोनों भाइयों के बीच में भूमि विवाद को लेकर जमकर बहस हो गई छोटे भाई फारूक ने बड़े भाई मोहम्मद हसन के पेट में चाकू मार दिया जिसमें घायल होकर वहीं गिर गया गंभीर रूप से घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

वही दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी फारुख व उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।अभी तक दोनों भाइयों ने पुलिस चौकी में तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल प्रवीण ङ्क्षसह कोश्यारी ने बताया पीड़ित का इलाज हल्द्वानी चल रहा है अभी उनकी तरफ से तहरीर नहीं आई है आरोपी व उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है तहरीर आते ही पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.