जिला योजना समिति में नामित हुए सदस्य

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के 13 जनपदों से 12 जनपदों के लिए जिला योजना समिति के सदस्यों को नामित कर दिया है। इस संबंध में पंचायत सचिव नितेश कुमार झा की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस क्रम में देहरादून के लिए श्याम सिंह पुंडीर ,इतवार सिंह रमोला,रुचि भट्ट,सुशील गुप्ता,राजेश जुगलान तथा अंशुल चावला, ऊधम सिंंह नगर के लिए अमित नारंग,उमा शंकर द्विवेदी,मनमोहन सक्सेना,सुरजीत सिंह,गुरबक्श  सिंह बुंदेशा,नैनीताल के लिए दीवानी राम,आशा रावत,अरविंद सिंह पडियार,जितेश टम्टा,पौड़ी के लिए विनोद कुमार घिल्डियाल,कुलदीप सिंह रावत,सुरेश सिंह,अल्मोड़ा के लिए मनोज जोशी,अजय वर्मा,भुवन चंद्र वर्मा,टिहरी जनपद के लिए महेंद्र सिंह गुसांई,केदार सिंह बत्र्वाल,विनोद सिंह बिष्ट,पिथौरागढ़ के लिए लोकेश सिंह भड़,जगदीश सिंह परिहार,भगत सिंह ,चमोली के लिए आशा देवी,संजय सिंह,उत्तरकाशी के लिए मेज सिंह राणा,लखेंद्र सिंह,बागेश्वर के लिए पूरन सिंह ,सुंदर सिंह दोसाद,चंपावत के लिए नवीन सिंह बोहरा,राम दत्त जोशी तथा रुद्रप्रयाग के लिए मातबर सिंंह राणा एवं अमित सिंह रावत  को जिला योजना समिति में शामिल किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.