असम में बाढ़ से हालात गंभीर

गुवाहाटी। असम के कई जिलों में कल रात भर हुई भारी बारिश से राज्य के कई हिस्सों में तीसरी बार बाढ़ आने से स्थिति गंभीर हो गयी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार बाढ़ की ताजा लहर से अब तक राज्य में लगभग 40,000 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों ने जिलों में बनाए गए राहत शिविरों में शरण ली है।

असम के चार जिलों में करीब 50 गांव कल रात भर भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में भारी बारिश के कारण धेमाजी, लखीमपुर और डिब्रूगढ जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए के अनुसार धेमाजी जिले में बाढ़ से 15,084 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी कई जिलों में घुस गया है।

लाली नदी में बाढ़ के कारण एक नाव पलट गई। उसमें सवार छह लोगों को बचा लिया है, लेकिन लापता बच्चे की तलाश जारी है। इस बीच, नदी में अचानक आई बाढ़ से असम के दीमा हसाओ जिला के कई इलाके प्रभावित हुए हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी जोरहाट के नीमतीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। असम और मेघालय में आने वाले दिनों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.