रेलवे यात्री राजस्व में 92 प्रतिशत की वृद्धि

नयी दिल्ली । भारतीय रेल ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में यात्री राजस्व में 92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रेलवे ने एक अप्रैल से आठ अक्टूबर 2022 के दौरान 33 हजार 476 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है जो वर्ष 2021 में इसी अवधि में अर्जित 17 हजार 394 करोड़ रुपए की तुलना में 92 प्रतिशत अधिक है।

रेलवे के आरक्षित श्रेणियों में इस वर्ष एक अप्रैल से आठ अक्टूबर के बीच 42.89 करोड़ लोगों ने यात्रा की जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यात्रियों की संख्या 34.56 करोड़ की तुलना में करीब 24 प्रतिशत अधिक है।

राजस्व की दृष्टि से इस वर्ष एक अप्रैल से आठ अक्टूबर के बीच यात्रियों से 26 हजार 961 करोड़ रुपय की कमाई की जो गत वर्ष की इसी अवधि के दौरान अर्जित 16 हजार 307 करोड़ रुपए से लगभग 65 प्रतिशत अधिक है।

इसी प्रकार से अनारक्षित श्रेणी में इस वर्ष एक अप्रैल से आठ अक्टूबर के बीच 268.56 करोड़ लोगों ने यात्रा की जो गत वर्ष की इसी अवधि में यात्रा करने वाले 90.57 करोड़ लोगों की तुलना में 197 प्रतिशत अधिक है। राजस्व के हिसाब से इस वर्ष एक अप्रैल से आठ अक्टूबर के बीच रेलवे 6515 करोड़ रुपए कमाये। यह राशि गत वर्ष की इसी अवधि में अर्जित 1086 करोड़ रुपए की तुलना में 500 प्रतिशत से अधिक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.