कइयों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

देहरादून। भाजपा कार्यालय देहरादून में सोमवार को कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , सांसद डॉ . रमेश पोखरियाल निशंक एवं रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा ने पार्टी की सदस्यता दिलायी ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहणकी है। हम उनको विश्वास दिलाते हैं कि उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से जो वादा किया है उसको भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की सरकार शत-प्रतिशत पूरा करेगी ।

हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का परिचायक है कि कांग्रेस , बसपा एवं निर्दलीय जीते कई सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है ।

समलित होने वालो में पूर्व प्रमुख नदीम,क्षेत्र पंचायत सदस्य इकराम,पप्पू,अब्दुलहक,दिलशाद, युसूफ,अमजद, सत्तार,सुलेमान,जावेद सहित अनेकों प्रधान और पूर्व प्रधान प्रमुख रूप से हैं।

इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ,हरिद्वार अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष भैहरोज प्रधान,पूर्व अध्यक्ष राजपाल सिंह,स्यामवीर सैनी,कुंवर जपेंद्र सिंह,मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.