After Header-1

मुलायम सिंह की हालत नाजुक

नयी दिल्ली । समाजवादी पार्टी के संस्थापक- संरक्षक मुलायमसिंह यादव को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह यादव कि तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल्ली के निकट गुड़गांव के एक निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है मूत्र संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान उनको आक्सीजन स्तर कम होने से आईसीयू में भेजना पड़ा है। सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव तथा उनकी पत्नी डिंपल यादव अस्पताल पहुंच गई हैं।

अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लंबी बातचीत की है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली में मौजूद हैं ।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.