After Header-1

जम्मू कश्मीर : मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में  सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बसकुचन में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में चलाये गए घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरु हुई थी।

पुलिस ने कहा कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने जैसे ही संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की और उसके बाद छिपे हुए आतंकवादियों की बढ़े तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई और इसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। जिसकी पहचान नासिर अहमद भट्ट के रुप में की गई है। वह नौपारा का निवासी था और कई आतंकी गतिविधियों और अपराधों में शामिल था।

घटनास्थल से एक एके 47 राइफल , आपत्तिजनक सामग्री , हथियार और गोला बारुद बरामद किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कश्मीर, विजय कुमार ने ट्वीट में कहा, ‘‘ मारे गए आतंकवादी की पहचान नासिर अहमद भट्ट के रुप में की गई है। वह नौपारा का रहने वाला है और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.