शिवपाल यादव ने सपा पर कसा तंज

लखनऊ। प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा की लगातार हो रही चुनावी हार पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि पार्टी अवसान के मार्ग पर बढ़ रही है। गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से वैचारिक मतभेदों के चलते शिवपाल ने प्रसपा का गठन किया है।

सपा के यहां आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान एक बार फिर नरेश उत्तम को सौंपने की घोषणा की गयी।सूत्रों के मुताबिक सपा नेताओं का एक वर्ग प्रदेश अध्यक्ष पद पर नया चेहरा तैनात नहीं करने से नाराज है।

गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसमें भी अखिलेश को ही फिर से पार्टी की कमान सौंपे जाने की संंभावना को देखते हुए शिवपाल ने सपा का नाम लिये बिना तंज कसा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, पहले साल 2014, फिर साल 2017, फिर साल 2019 और इसके बाद साल 2022…अब आज के बाद आगे नया विहान नहीं, मार्ग अवसान की तरफ जाता दिख रहा है।शिवपाल ने इशारों में ही सपा को लगातार मिल रही चुनावी शिकस्त का संकेत देते हुए पार्टी नेतृत्व को अपना तरीका बदलने की नसीहत भी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.