मुख्यमंत्री दिल्ली तलब

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। एकाएक बुधवार को दोपहर में दिल्ली से फोन आया था और उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली जाने से उत्तराखंड की सियासत एकबार फिर से गरमा गई है। माना जा रहा है बृहस्पतिवार को भी भाजपा के कुछ दिग्गजों को दिल्ली बुलाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय की मांग की थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी व्यस्त रहे। जिससे मुख्यमंत्री को समय नहीं मिल पाया था। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की मुलाकात प्रधानमंत्री से भी संभव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.