After Header-1

बंगलादेश: नाव पलटने से 39 लोगों की मौत , 51 लापता

ढाका । बंगलादेश में पंचगढ़ जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक नौका के करातोआ नदी में पलटने से कम से कम 39 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 51 अन्य लापता हो गये हैं।

अपर जिला मजिस्ट्रेट और जांच समिति के मुखिया दीपांकर राय ने सोमवार को बताया कि हादसा रविवार शाम उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से खचाखच भरी एक नाव असंतुलित होकर पलट गयी।

नदी से अब तक 39 शव निकाले जा चुके हैं जिनमें 21 महिलायें,सात पुरूष और 11 बच्चे शामिल हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

अग्निशमन अधिकारी शेख मोहम्मद महबूबुल आलम ने कहा कि अब तक जिन मृतकों की पहचान की गयी है उनमें पाली रानी,लक्ष्मी रानी,अमल चन्द्र, शोभा रानी,दीपांकर,प्रियांथा रानी, खूकी रानी,प्रमिला रानी,तारा रानी,शोनेका रानी,फाल्गुनी रानी,प्रमिला रानी,धनबाला, सुमित्रा रानी,सुफालता रानी,शिमला रनी,नाविक हसन अली, उशोशी रानी,तनुश्री रानी,श्रेयांसी रानी,बिमल चन्द्र,श्यामली रानी,ज्योतिष चन्द्र और रूपाली रानी शामिल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालु धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने के लिये नदी के दूसरे तट पर स्थित बोदेश्वरी मंदिर जा रहे थे। नाव की क्षमता 40 यात्रियों की थी लेकिन उसमें 120 से अधिक लोग सवार थे। नाव पलटने पर कई लोग तैर कर तट पर आ गये लेकिन महिलाओं और बच्चों को बचाया नही जा सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.