After Header-1

फिलिपींस: सुपर टायफून नोरू का कहर , पांच लोगों की मौत

मनीला । फिलिपींस के ल्यूजोन द्वीप में सुपर टायफून नोरू के कारण हो रही जबरदस्त बारिश और तूफानी हवाओं ने कहर ढाया है और इसी चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी है। सरकार की ओर से सोमवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि नोरू के प्रभाव में हुई तबाही के चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी है।

बुलाकान प्रांत के गर्वनर डेनियल फर्नांडो ने कहा कि सोमवार सुबह आयी जबरदस्त बाढ़ में पांच राहतकर्मी बह गये। यह लोग राजधानी मनाली के उत्तरी शहर सान मिगुएल में राहत एवं बचाव के कार्य में जुटे थे। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी की ओर से इस बारे में रिपोर्ट अभी आनी है।

देश के मौसम विभाग ने सुपर टायफून के रविवार देर दोपहर में जमीन से टकराने के बाद इसकी तीव्रता में कमी आने की बात कही थी।
देश के मौसम विभाग ने जारी बयान में कहा कि सोमवार की सुबह नोरू के पश्चिमोत्तर दिशा में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ेगा और इस दौरान 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार ने तूफानी हवाएं चलेंगी जो बढ़कर 170 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती हैं।

फिलिपींस के राष्ट्रपति फ्रडिनेंड रोमौलाडेज मार्कोज ने राजधानी मनीला के उत्तर में स्थित तूफान प्रभावित तीन प्रांतों का हवाई सर्वेक्षण किया। उनके क्यूजोन प्रांत का भी निरीक्षण करने की संभावना है जहां कल नोरू तट से टकराया था वह तूफान से हुए नुकसान जायजा लेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा ‘‘ प्रभावित लोगों के लिए मदद पूरी तरह से तैयार है और प्रभावित इलाकों में निकलने को तैयार है। इस साल फिलिपींस को प्रभावित करने वाला नोरू 11वां तूफान है ।

फिलीपींस की भौगोलिक स्थित प्रशांत महासागर के अग्निवलय और प्रशांत महासागरीय टायफून बेल्ट में होने के कारण यह देश दुनिया में सर्वाधिक प्राकृतिक आपदा प्रभावित देशों में से एक है। यहां हर साल औसतन 20 तूफान आते हैं जिनमें से कुछ तो बहुत मजबूत और विनाशकारी होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.