After Header-1

12 राज्यों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी

नयी दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों और चार केन्द्रशासित प्रदेश में कोराना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और अन्य राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके मामलों में कमी देखी गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 217.68 करोड़ टीके दिये जा चुके हैं। इसी अवधि में 4,688 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं, जिससे अब ठीक होने वालों का आंकडा बढ़कर 4,40,00,298 हो गया है।

सक्रिय मामलों की दर 0.10 प्रतिशत है, दैनिक संक्रमण दर 2.51 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी संक्रमण से ग्रसित 4,129 नये मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे अब संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,45,72,243 हो गया और इसी दौरान कोविड-19 सक्रिय मामलों की संख्या 579 घटने से, इनकी संख्या घटकर 43,415 रह गई।

इसी अवधि में देश में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी से सात और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 528530 हो गया है। पिछले 24 घंटों में 1,64,377 कोविड परीक्षण किए गये हैं। जिसके बाद कुल परीक्षणों की संख्या 89.38 करोड़ से अधिक हो चुकी हैं।
इस बीच तमिलनाडु में कोरोना के 46 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 5395 हो गयी और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 3536998 हो गयी है। और मृतकों का संख्या 38046 पर बरकरार है।

इसी दौरान, केरल में कोरोना के 807 मरीजों की संख्या घटने से, अब यह संख्या 13469 रह गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 6714368 हो गयी है। राज्य में एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 71088 तक पहुंच गयी है।
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 171 सक्रिय मामलों में वृद्धि होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 3123 हो गई तथा इस महामारी से उबरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2088627 हो गया है। इस अवधि में मतृकों का आंकड़ा 21496 तक पहुंच गया है। इसके अलावा, राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 घटी है जिससे इनकी संख्या घटकर 682 रह गयी है।

इस वायरस से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1302604 हो गया है और मृतकों का आंकड़ा 9639 पर ही स्थिर है। कर्नाटक में कोरोना के 87 मामले बढ़े हैं, जिससे अब कुल मामलों का आकंड़ा बढ़कर 3182 हो गया है और इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 4020175 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से एक मरीज की मृत्यु होने से राज्य में मृतकों की संख्या 40281 हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.