असम पुलिस ने एक और पीएफआई नेता को  किया गिरफ्तार

गुवाहाटी । असम पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के एक और नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मीनारुल शेख के रुप में की गई है।

वह पश्चिम बंगाल में पीएफआई का प्रदेशाध्यक्ष और संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य भी है। पुलिस ने कहा कि शेख को पीएफआई की बराक घाटी जिला समिति की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य और महासचिव बजरुल करीम के साथ बाद में दिन में गुवाहाटी की अदालत में पेश किया जाएगा।

करीम को गुरुवार को करीमगंज जिले से गिरफ्तार किया गया था। असम में विभिन्न आरोपों में कुल 11 पीएफआई के सदस्य गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.