After Header-1

मैदान का भ्रमण कर शाम को वापस लौट गई दो टीमें

देहरादून । रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज-2022 के दूूसरे संस्करण के तहत देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले जाने थे। लेकिन सुबह से जारी बारिश के चलते मैदान को तैयार करने में घंटों का समय लगा।

जिस कारण दोपहर को वेस्टइंडीज व न्यूजीलैंड लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाला मैच दोबारा रद्दा करना पड़ा। इतना ही नहीं शाम साढ़ सात बजे से इंडिया लीजेंड्स व इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाला मैच भी रात नौ बजे से शुरू हुआ।

समय कम होने से मैच 10-10 ओवर का कराया गया।बीते दिन से हो रही बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। दोपहर बाद कुछ हद तक मौसम का मिजाज सुधरा।

इसके बाद  आयोजको ने आनन-फानन में गत दिवस बारिश की भेंट चढ़ मैच को दोपहर साढ़ तीन बजे से कराने की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए वेस्टइंडीज व न्यूजीलैंड की टीमें भी स्टेडियम पहुंच गई थी। दोनों टीमों के खिलाडि$यों ने मैदान का भ्रमण किया।

लेकिन पिच कयूरेटर टीम के सदस्य मैदान पर काम करते रहे। मैदान खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हो सका। ऐसे में शाम छह बजे दोनों टीमें होटल वापस लौट गई। इसके बाद साढ़ छह बजे के आसपास इंडिया लीजेंड्स व इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाडिय़ों ने स्टेडियम में प्रवेश किया।

टीम इंडिया लीजेंड्स के कप्तान भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, इरफान पठान, प्रज्ञान ओझा आदि ने मैदान का निरीक्षण किया।

मैदान की स्थिति को देख खिलाड़ प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम में चले गए। शाम साढ़े आठ बजे तक मैदान में घास, मिट्टी डालने के साथ रोलर से मैदान को सुखाने का कार्य जारी रहा। रात नौ बजे से मैच शुरू हुआ। समय कम होने से 10-10 ओवरों की कटौती की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.