युवक ने भाभी पर किया हमला, गंभीर

पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर किया गिरफ्तार

बागेश्वर । कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मंडलसेरा निवासी युवक ने अपनी भाभी पर ब्लेड से हमला कर दिया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

बुधवार को उसे कांडा टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपित देवर को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया है।
कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि मंडलसेरा जीतनगर निवासी अजय कुमार पुत्र नारायण राम ने मंगलवार को थाने में तहरीर सौंपी। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसका भाई सौरभ कुमार पुत्र नारायण राम उनकी पत्नी गीता देवी के घर में जबरदस्ती घुसकर गाली गलौज की।

जान से मारने की नियत से ब्लेड से वार किया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 307/504/452 में मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद आरोपित की तलाश शुरू कर दी। बुधवार की सुबह उसे कांडा स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.