पूर्व सीएम ने लिया सिमली बेस अस्पताल का जायजा

सिमली।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सिमली बेस अस्पताल का जायजा लेते हुए विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।
सीमा दर्शन यात्रा से सिमली पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सिमली बेस अस्पताल का जायजा लिया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होने सिमली बेस अस्पताल के लिए एक मुश्त 1 0 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी थी।

इसके चलते ही बेस अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा हो पाया। उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। इस कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि गैरसैंण (भराड़ीसैंण) ग्रीष्मकालीन राजधानी की उन्होने अलख जगाई थी और आगे भी इसके लिए अलख जगाते रहेंगे।

उन्होंने लोगों से गैरसैंण के पक्ष में आगे आने की अपील की। इस दौरान भाजपाइयों ने पूर्व सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक  मुन्नी देवी शाह, पूर्व दर्जाधारी शमशेर सत्याल, पृथ्वी राज चौहान, मनोज रावत, दर्शन सिह रावत, देवेंद्र सिह नेगी, मुन्ना नेगी, बिनोद नेगी, धन सिह नेगी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, दीपचंद्र, मनोज पुंडीर, जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूड़ी, नवीन नवनी, चेतन मनूडी, बृजेश बिष्ट, ब्लाक प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत, ललित नैनवाल, अनिल नेगी, महिपाल सिह नेगी, राकेश नेगी, वीरें सिंह मिंगवाल, ममता बिष्ट, डा एमएस खाती, थानाध्यक्ष राकेश सिह गुसांई,सुनील बिष्ट, बिजय चमोला, कै गैणा सिह, भगवती ड्यूंडी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी  आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply