After Header-1

लापता तीन नाबालिगों के शव खोह नदी में मिले

कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार शहर के  नगर मोहल्ले से नौ सितम्बर को स्कूटी समेत लापता हुए तीन नाबालिग के शव पुलिस ने सोमवार सुबह कोटद्वार दुगड्डा के बीच खोह नदी से बरामद कर लिए हैं जबकि स्कूटी वहीं पास की एक पुलिया के नीचे पत्थरों के बीच गधेरे में फंसी मिली है।

इस विदारक घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हादसा मान रही है जबकि परिजन व आसपास के लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  नगर निवासी वीरेन्द्र सिंह का पुत्र आर्यन(16), संजीव क्षेत्री का पुत्र नमो (13) और कृष्ण कुमार का पुत्र रौनक (13) बीती नौ सितम्बर की सुबह पांच बजे अपने परिवार के किसी सदस्य की स्कूटी लेकर बिना बताये घर से निकले थे काफी देर तक घर न लौटने पर ङ्क्षचतित परिजनों द्वारा दोपहर बाद कोतवाली में पुलिस को बच्चों के लापता होने की सूचना दी गई थी जब देर शाम तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन कई जगह ढूंढ़ ने पर भी बच्चों का कोई पता नहीं लग पा रहा था।
सोमवार सुबह पुलिस को वनकॢमयों ने सूचना दी कि नदी के पास तेज दुर्गंध आ रही है जिस पर पुलिस दल व एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सॄग ऑपरेशन चलाया तो तीनों के शव आसपास पत्थरों के बीच नजर आये जबकि थोड़ी दूरी पर पुलिया के नीचे गधेरे में फंसी स्कूटी भी मिल गई।

सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन व नातेदार मौके पर पहुंच गये। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपे गये हैं। कहा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कहा पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.