नई दिल्ली। भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली है।
चीफ जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस तरह की मांग पर सीधे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को सही नहीं माना, जिसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली।
याचिका वकील अबु सोहेल ने दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि एफआईआर के बावजूद अब तक नूपुर की गिरफ्तारी न होना गलत है।
उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि एसआईटी बनाने की जरूरत पर दिल्ली पुलिस खुद फैसला करे।
