After Header-1

प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा सरकार देशभर के युवाओं के भविष्य के साथ कर रही हैं खिलवाड़

देहरादून ।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड में विधानसभा सहित तमाम भर्तियों के विवाद को लेकर सरकार को घेरा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चाहे उत्तराखंड हो या उत्तर प्रदेश, भाजपा की सरकारें देशभर के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हैं।

दरअसल, उत्तराखंड में विधानसभा सहित तमाम भर्तियों के विवाद में इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रदेश की धामी सरकार को आड़े हाथों लिया था।

अब उनके बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज में कहा कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर हुए भर्ती घोटालों ने होनहार युवाओं को निराश किया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एक तरफ, राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्टाचार सामने आया है।

वहीं, दूसरी ओर विधानसभा में हुई भर्तियों में भी भारी घोटाला सामने आया है। इसमें तमाम नेताओं के रिश्तेदारों और संबंधियों को बड़ी संख्या में पद बांटे गए।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि इन घोटालों की जांच में नेता, पुलिसकर्मी, सचिवालय के कर्मचारी, आउटसोसिर्ंग कंपनी के कर्मचारी, कुछ युवा, कोर्ट के कर्मचारी और कोचिंग सेंटर से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का कितना विशाल रैकेट चल रहा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.